Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2018

|| हम हिन्दू ||

|| हम हिन्दू || विश्वामित्र, दधिची, वाल्मीकि, परशुराम जैसे महर्षियों के वंशज हम हिन्दू, जिस भूमि में जन्म लेने को तरसते हैं देवता उस देवभूमि में जन्में हम हिन्दू, श्रीराम, श्री कृष्ण, श्री हरि, भोलेनाथ, माँदुर्गा की संतान हम हिन्दू, हरिश्चंद्र, विक्रमादित्य जैसे महाप्रतापी राजाओं के वंशज हम हिन्दू, महाराणा, शिवाजी और लक्ष्मीबाई के राज्य में जन्में हम हिन्दू, सोने की चिड़िया कहलाने वाले देश के रहवासी हम हिन्दू, विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता में जन्में हम हिन्दू, इरान से मंगोलिया तक फैले हम हिन्दू, हिन्दूकुश से लंका तक फैले हम हिन्दू, आज क्या स्थिति है हमारी ? हजार वर्ष की दासता से मिली स्वतंत्रता के बाद आज हम कहाँ खड़े हैं? लगभग 1000 हजार सालों से हिन्दू अत्याचार सह रहा है, पहले गौरी, गजनवी और खिलजी जैसे ने लुटा और मारा, फिर मुगलों ने सालों तक हम पर अत्याचार किये, हमारे मंदिर तोड़े, हमारे ग्रन्थ जलाये, हमारे पूर्वजों को मारा, फिर आये पुर्तगाली, डच और अंग्रेजों, जिन्होंने भारत को पूरी तरह खोखला कर दिया, वषों के संघर्ष, प्रताड़ना और लाखों के बलिदान के बाद हमें आजादी मिली | लेकिन स